पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए कर रहे है नियमो को तार-तार
1.
संजय
कुमार वालिया जो के सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-23, में प्रिंसिपल
है उस की जोइनिंग डेट शिक्षा विभाग ने 17-04-2007
और संजय वालिया ने खुद भी
17-04-2007 बताई है। परन्तु
हरियाणा के शिक्षा विभाग ने आर. टी. आई. में संजय कुमार वालिया की चंडीगढ़ में आने
की डेट 10-02-2000 बताई है। ना तो शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ को पता है और ना ही
संजय कुमार वालिया को पता है के उन्हों ने कब चंडीगढ़ में ज्वाइन किया है।
2.
इंद्रा
बेनीवाल जो के सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-33, उस की जोइनिंग
डेट शिक्षा विभाग ने 01-03-2004 बताई है। परन्तु इंद्रा बेनीवाल ने आर. टी. आई. में चंडीगढ़
में आने की डेट 25-02-2004 बताई है।
3.
दर्शन
जीत सिंह जो के सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-32, में प्रिंसिपल है उस
की जोइनिंग डेट शिक्षा विभाग ने 23-03-2010 बताई है। हैरान कर देने वाली बात यह है
के जब दर्शन जीत सिंह जब दर्शन जीत सिंह से आर. टी. आई. में पूछा गया तो
उन हो ने लिखा के मेरी सर्विस बुक डी. ई. ओ. ऑफिस गई है। क्या किसी इंसान को अपनी जोइनिंग याद नहीं हो
सकती ? हम बताते है के दर्शनजित सिंह ने 13-09-1997 को सरकारी मॉडल सीनियर
सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-46 में अर्थ शास्तर् के लेक्चरर की पोस्ट पर ज्वाइन किया
था और अपनी पैरेंट स्टेट पंजाब गए बिना ही 23-03-2010 को यही सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32 प्रिंसिपल बन
गए।
4.
श्री
मती कुंद बाला ने 01-03-1994 को सरकारी गर्ल्स
मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-18 में हिसाब की लेक्चरर की पोस्ट पर
ज्वाइन किया था और अपनी पैरेंट स्टेट पंजाब गए बिना ही 23-03-2010 को यही सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनीमाजरा काम्प्लेक्स में
प्रिंसिपल बन गए, और स्टेट अवार्ड भी यही पर ले लिया । और
रिटायरमेंट के बाद दो साल की एक्सटेंशन भी यही पर ले ली। पर प्रोबेशन पीरियड
क्लियर है के नहीं इन्हो ने भी यह कह दिया मेरी सर्विस बुक डी. ई. ओ. ऑफिस गई है।
5.
अब सरकारी
मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-21 के प्रिंसिपल जो पहले सेक्टर-33 के स्कूल में
थे, उन हो ने भी प्रिंसिपल बनने की तिथी 22-12-2007 बताई है पर कह नहीं बताया के चंडीगढ़
यू. टी. में कब ज्वाइन किया था। इन को स्टेट अवार्ड और नेशनल अवार्ड दो यही पर मिले
है और सरकारी मकान भी ले रखा है। पर हमारे पास जो रिकॉर्ड है उस में यह 1992 में सरकारी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल,धनास में फिजिक्स के लेक्चरर थे। इन्हो ने भी आधी-अधूरी जानकारी
देकर अपना पला झाड़ लिया।
6.
श्री
मती तेजिंदर कौर ने भी 24-12-1991 को सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-18 में फिजिक्स की लेक्चरर की पोस्ट पर ज्वाइन किया था और अपनी
पैरेंट स्टेट पंजाब गए बिना ही 23-03-2010 को यही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,45 में प्रिंसिपल बन गए। पर प्रोबेशन पीरियड क्लियर नहीं
है। स्टेट अवार्ड और रिटायरमेंट के बाद दो
साल की एक्सटेंशन भी यही पर ले लिया है।
7.
शेखर
चन्दर जो के सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-26 में हेड-मास्टर है , इन्होने भी जनवरी
1986 को चंडीगढ़ यू. टी. में टी. जी. टी. नॉन मेडिकल की पोस्ट पर ज्वाइन किया था। पांच
सितम्बर, 2000 को स्टेट अवार्ड और 01-11-2012 में
रिटायरमेंट के बाद दो साल की एक्सटेंशन और स्टेट अवार्ड मिलने पर एक साल की
एक्सटेंशन भी एहि पर ले ली। सरकारी मकान पर भी कब्जा है और हद तो तब हो गई नियमो की धजिया उड़ाने वाले को 26
जनवरी, 2015 को यहाँ के एडवाइजर विजय देव ने अवार्ड देकर सन्मानित भी कर दिया।
8.
राज
बाला जो के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-37-सी में प्रिंसिपल है यह भी 23-07-2014 को हेड-मिस्स्ट्रेस और प्रिंसिपल
भी एहि पर बन गए।
अभी हमारे पास इन्ही लोगो की जानकारी है और लोगो की भी जानकारी
इकठी करके आप तक पोहचाई जाएगी।
स्वर्ण सिंह कम्बोज राकेश
पूरी
प्रधान
जनरल सेक्रेटरी
यू. टी. कैडर
एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन, चंडीगढ़
यू. टी.
Tiada ulasan:
Catat Ulasan