पंजाब सरकार के अधिकारी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अभी ना तो चंडीगढ़ यू. टी. प्रशासन ने ओवर स्टे हो चुके डेपुटेशन पर आए टीचर्स को वापिस भेजा और ना ही पंजाब और हरियाणा के चीफ मिनिस्टर्स ने ओवर स्टे हो चुके टीचर्स को वापिस बुलाया। इतनी घटिया हरकतों के बाद भी पंजाब सरकार ने 01-12-2012 को एक पत्र निकाल दिया के जो डेपुटेशन पर चंडीगढ़ यू. टी. में पंजाब से आना चाहता है वो डेपुटेशन के लिए अप्लाई कर सकता है। पंजाब में सरकारी स्कूल बंध होने की कगार पर है और वह के अधिकारी कहते है कर आप अप्लाई करो और चंडीगढ़ यू. टी. में डेपुटेशन पर जाओ। जो यहाँ पर 25-30 सालो से काम कर रहे है और कई तो सेवा मुक्त भी हो चुके है, उन टीचर्स का क्या है ?
जो परफोरमा पंजाब सरकार ने 01-12-2014 को डेपुटेशन पर टीचर्स को चंडीगढ़ यू. टी. में आने के लिए अप्लाई करने के लिए निकला है उस में यह कोलम कही भी नहीं है के जो पंजाब से चंडीगढ़ यू. टी. में पांच साल की नौकरी करने के बाद ओवर स्टे हो चुके है वो भी अपना कारन बताए के पंजाब के स्कूलों को छोड़ कर क्यो चंडीगढ़ यू. टी. के स्कूलों में इल्लीगल तरीके से बैठे है। इस का मतलब साफ़ है के पंजाब के मिनिस्टर्स
और बड़े अधिकारी जानबूझ कर नियमो की धजिया उड़ा रहे है। पंजाब और हरियाणा के मिनिस्टर्स और ऑफिसर्स ने चंडीगढ़ यू. टी. में धांदली मचा रखी है। इतना न्यूज़ पपेर्स में आने के बाद और कई बार देश के प्रधान मंत्री जी को लिखने के बाद भी पंजाब और हरियाणा के मिनिस्टर्स और ऑफिसर्स को कोई डर नहीं है और ना ही कानून का कोई डर है। हम तो यह कहते है के चंडीगढ़ यू. टी. अभी तक आज़ाद नहीं हुआ।
1947 से पहले भारत देश अंग्रेज़ो का गुलाम था और 1966 के बाद चंडीगढ़ यू. टी. पंजाब और हरियाणा के मिनिस्टर्स और ऑफिसर्स का गुलाम बन कर रह गया। यू. टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन सभी चंडीगढ़ यू. टी. के साथियो को अपील करती है के गुलामो को ज़िंदगी जीने से बेहतर है के लड़ाई करके शहीदी प्रापत कर लो। हमारे से तो वो कुत्ते और बीले अच्छे है, जो कम से कम अपने हक के लिए तो लड़ते है I आप लोग तो फिर भी इंसान है। यू. टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन का कोई एक पद अधिकारी अनिश्चित काल की भूख हड़ताल पर बैठेगा और अगर ओवर स्टे डेपुटेशन पर आए टीचर्स वापिस अपनी पैरेंट स्टेट ना गए तो वो हस्ते-हस्ते अपने प्राण तयाग देगा।
आर. टी. आई. एक्टिविस्ट और प्रधान,
यू. टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन,
चंडीगढ़ यू. टी.
Tiada ulasan:
Catat Ulasan