Friday, October 21, 2022
भारत देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी चंडीगढ़ यूटी में सेण्टर रूल्स और सेण्टर-पे स्केल लागू करके गए थे और हम ने सेण्टर रूल्स को स्वीकार भी किया। परन्तु हैरानी वाली बात तो यह है कि जो भी टीचर्स या कर्मचारी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ यूटी में डेपुटेशन पर आए है उन पर सेण्टर रूल्स लागू नहीं होंगे और उन पर अपनी स्टेट के रूल्स लागू होंगे। वाह जी वाह, डेपुटेशन वाले रहेंगे चंडीगढ़ यूटी में और उन पर चंडीगढ़ यूटी के रूल्स लागू नहीं होंगे। चंडीगढ़ यूटी टीचर्स को आकस्मिक अवकाश ( कैजुअल लीव ) केवल 8 ही मिलेगी और डेपुटेशन पर आए टीचर्स को आकस्मिक अवकाश ( कैजुअल लीव ) 20 मिलेगी। डेपुटेशन वालो को सरकारी आवास भी चडीगढ़ यूटी टीचर्स और एम्प्लाइज से पहले मिलेगा , क्योकि उनकी अपनी स्टेट की वरिष्ठता सूची (सेनिओरिटी ) भी चंडीगढ़ यूटी में मिलाई जाएगी। अब आप ही बताओ कि आएंगे चंडीगढ़ यूटी में और रूल्स भी हमारे नहीं मानेगे। अगर हम बोलते है तो हमारे को ससपेंड किया जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment